वार्ड 58 में मेरी रसोई योजना के तहत राशन किट वितरित

जालंधर| पंजाब सरकार की मेरी रसोई योजना के तहत वार्ड 58 में जरूरतमंदों को राशन किट वितरित की गई। आप नेता अतुल भगत ने लाभार्थियों को किटें दीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों की भलाई के लिए काम कर रही है। उन्होंने बताया कि मेरी रसोई योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए सहायक साबित हो रही है। सरकार का उद्देश्य जरूरतमंदों की सहायता करना है। इस मौके पर पार्षद मनीष करलुपिया, सुक्खा, प्रधान बंसी, गगन वसीन मौजूद थे।