सेंट्रल से रीतू और वेस्ट से पूजा अकाली दल स्त्री विंग की प्रधान नियुक्त
- Neha Gupta
- Jun 15, 2026
शिरोमणि अकाली दल जालंधर शहरी की तरफ से सेंट्रल और वेस्ट में महिला अकाली दल, बीसी विंग, एससी विंग, व्यापार विंग और यूथ अकाली दल के अध्यक्षों की नियुक्तियां की गई। रविवार को नवनियुक्त पदाधिकारियों को जालंधर शहरी प्रधान इकबाल सिंह ढींढसा ने सम्मानित किया। सेंट्रल से महिला अकाली दल की अध्यक्ष रीतू कौर, व्यापार विंग के अध्यक्ष जसप्रीत सिंह जोनी, एससी विंग के अध्यक्ष रिक्की लूथरा, बीसी विंग के अध्यक्ष राहुल वर्मा, यूथ अकाली दल के अध्यक्ष हरीश कुमार हैप्पी, सर्कल गोबिंदगढ़ के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह मिंटू को नियुक्त किया गया है। वेस्ट से महिला अकाली दल की अध्यक्ष पूजा छाबड़ा, व्यापार विंग के अध्यक्ष मलजिंदर सिंह मल्ली, बीसी विंग के अध्यक्ष परमिंदर सिंह तथा यूथ अकाली दल के अध्यक्ष वंश मल्होत्रा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस मौके पर उद्योग विंग के जिला अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह रंधावा, सुरजीत सिंह नीलामहल, रविंदर सिंह स्वीटी, मनिंदरपाल सिंह गुंबर, अमृत बीर सिंह, राजबीर सिंह शंटी, एडवोकेट विनोद कौल, मनबीर सिंह अकाली, गौरव भगत, आशीष छाबड़ा, पविंदर सिंह ठुकराल, गुरप्रीत सिंह सचदेवा, जोत जीवन सिंह, हनी मल्ल, जतन्या गुप्ता, बीबी सिमर कंबोज, जसविंदर कौर व अन्य मौजूद थे।

