रोटरी क्लब जालंधर वेस्ट ने किया सेवा प्रोजेक्ट

भास्कर न्यूज | जालंधर एक सराहनीय पहल के तहत रोटरी क्लब जालंधर वेस्ट ने अध्यक्ष डॉ. पूजा कपूर के नेतृत्व में एक जरूरतमंद महिला को सिलाई मशीन भेंट की। महिला के पति का एक वर्ष पूर्व लीवर कैंसर के कारण निधन हो गया था। उसकी तीन बेटियां हैं, जिनका विवाह अभी होना बाकी है। आय का कोई साधन न होने के कारण उसकी सहायता के लिए डॉ. पूजा कपूर ने उसे सिलाई मशीन उपलब्ध करवाई, ताकि वह आत्मनिर्भर बन सके और अपने परिवार का पालन-पोषण कर सके।इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष डॉ. जशनीव कपूर, इनकमिंग अध्यक्ष तरसेम सिंह भोला, इनकमिंग सचिव हरविंदर सिंह, रोटरी क्लब जालंधर सिटी के इनकमिंग अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र जगत तथा रोटरी क्लब बेगोवाल के सुरेंद्र सिंह उपस्थित रहे।