रोटरी क्लब जालंधर वेस्ट की अवॉर्ड नाइट, सदस्य सम्मानित

भास्कर न्यूज | जालंधर रोटरी क्लब जालंधर वेस्ट के सम्मान समारोह का आयोजन अध्यक्ष डॉ. पूजा कपूर की अध्यक्षता में किया गया। समारोह का आगाज ज्योति प्रज्ज्वलित करके हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि डीजीएनडी एच एस योगी और विशेष अतिथि पूर्व गवर्नर डॉ. एसपीएस ग्रोवर शामिल हुए। अध्यक्ष डॉ. पूजा कपूर ने क्लब की वर्षभर की गतिविधियों की जानकारी दी और सहयोगियों का आभार जताया। डॉ. एसपीएस ग्रोवर ने बताया कि क्लब द्वारा कैंसर उन्मूलन अभियान के तहत एक 'कैंसर डिटेक्शन वैन' तैयार की गई है, जो शहरी और ग्रामीण इलाकों में जागरूकता व जांच कार्य कर रही है। सचिव डॉ. नवनीत अरोड़ा ने वार्षिक सेवाओं की रिपोर्ट पेश की। अंत में डॉ. पूजा कपूर ने सहयोगियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. एमएस भुटानी, इलेक्ट प्रेसिडेंट तरसेम सिंह भोला, इंजीनियर कुलदीप सिंह, इंजीनियर दर्शन सिंह, दलजीत सिंह विर्दी, नवनीत कुमार, रमन भल्ला, एमएस सौंध, डॉ. सुषमा चावला, परमजीत सिंह, चेतन कपूर, जतिंदर खुराना भी मौजूद थे।