रबर गुड्स एंड मैन्युफैक्चरर्स एसो. ने जीएसटी रिफंड बदलावों पर चर्चा की

भास्कर न्यूज | जालंधर जालंधर रबर गुड्स एंड मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (पंजीकृत) की मासिक बैठक स्थानीय होटल में आयोजित की गई, जिसमें सदस्यों ने जीएसटी रिफंड मैकेनिज्म में हाल के बदलावों पर चर्चा की। बैठक का फोकस मैनुअल पीडीएफ फाइलिंग से नए जेएसओएन (एनेक्सचर बी यूटिलिटी) पर शिफ्ट होने के बाद आ रही दिक्कतों पर रहा। सदस्यों ने बताया कि पोर्टल अब मामूली मिसमैच होने पर भी दावों को स्वचालित रूप से खारिज कर रहा है, जिससे रिफंड प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। एसोसिएशन के कानूनी सलाहकार एडवोकेट गौरव शर्मा बैठक के मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने तकनीकी समस्याओं के संभावित समाधान, दस्तावेजी मिलान की प्रक्रिया और रिफंड दावों में त्रुटियों की पहचान से जुड़े बिंदुओं पर चर्चा की। बैठक में राज्य जीएसटी विभाग की ओर से हो रही देरी तथा सदस्यों के प्रश्न भी उठाए गए। मंच संचालन सचिव अंशु छाबड़ा ने किया। बैठक अध्यक्ष राकेश बहल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। अंत में जनरल सेक्रेटरी अशोक मागो ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। उपस्थित सदस्यों में नवीन जैन, राजेश लांबा, ऋषि गगनेजा, शरद बहल, पवन गुप्ता, राजेश मेहंदीरत्ता, विनोद वासन, इंदरप्रीत सिंह, राकेश कुमार, महिंदर लाल जुल्का, रॉकी, पुनीत जैन सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।