भास्कर न्यूज | जालंधर शहर के साहिल शर्मा ने एक बार फिर से पावरलिफ्टिंग में अपना बेहतर प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया है। फगवाड़ा में एसोसिएशन की तरफ से इनक्लाइन बैंच प्रेस कंपीटीशन करवाया गया, जिसमें साहिल शर्मा ने अपनी वेट कैटेगरी में सर्वाधिक 130 किलो भार उठाकर पहला स्थान हासिल किया है। इस मौके पर नार्थ हलका प्रभारी दिनेश ढल्ल गेस्ट आफ आनर के रुप में पहुंचे, जिन्होंने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस मौके पर कोकी कोरा, हरदीप पटवारी, लवप्रीत सिंह, पिंदा पावरलिफ्टर भी मौजूद रहे। इनक्लाइन बेंच प्रेस जिम एक्सरसाइज है, जिसमें बेंच को लगभग 30–45 डिग्री के कोण पर ऊपर उठाकर लेटते हैं और बारबेल या डंबल को छाती से ऊपर उठाना होता है।

