संतोष कदम अध्यक्ष, शिवाजी जनरल सेक्रेटरी नियुक्त

जालंधर| फेडरेशन ऑफ नेशनल पोस्टल ऑर्गेनाइजेशंस के 13वें फेडरल कांग्रेस और नेशनल एसोसिएशन ऑफ पोस्टल इंप्लाइज ग्रुप 'सी' का 26वां अखिल भारतीय सम्मेलन करवाया गया। सम्मेलन सर्किल सेक्रेटरी बलजिंदर सिंह की अगुआई में हुआ। 5 जून से शुरू पांच दिवसीय सम्मेलन में देश के विभिन्न डाक परिमंडलों और क्षेत्रों से 1200 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सम्मेलन के दौरान डाक कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न मुद्दों, संगठन को सशक्त बनाने तथा भारतीय डाक विभाग की भावी कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया। सम्मेलन के अंतिम दिन नेशनल एसोसिएशन ऑफ पोस्टल इंप्लाइज ग्रुप 'सी' के नए पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया, जिसमें संतोष कदम महाराष्ट्र सर्किल को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। शिवाजी वासिरेड्डी आंध्र प्रदेश सर्किल को जनरल सेक्रेटरी, मनोज कौशिक दिल्ली सर्किल को कोषाध्यक्ष, पंजाब सर्किल के सौरभ मित्तल को असिस्टेंट जनरल सेक्रेटरी चुना गया।