जालंधर | घराटिया जठेरे का वार्षिक ग्रीष्मकालीन मेला 21 जून को चकरोई में मनाया जाएगा। जालंधर के चेयरमैन लब्बा राम, अध्यक्ष विजय भगत, महासचिव गणेश भगत, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार और मुख्य सलाहकार रविंदर भगत ने बताया कि इसमें देश-विदेश से श्रद्धालु जुटेंगे। जम्मू से गारा राम, संसार चंद, बचन लाल व मुख्य सेवादार बाबा बचन लाल रात्रि विश्राम व लंगर की व्यवस्था संभालेंगे। सुबह पूजा-अर्चना व ध्वजारोहण के बाद भंडारा और छबील शुरू होगी।

