भास्कर न्यूज | जालंधर मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी में भक्तों की ओर से मां बगलामुखी जी के निमित सामूहिक साप्ताहिक दिव्य हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। सर्व प्रथम ब्राह्मणों द्वारा मुख्य यजमान दिशांत शर्मा परिवार से विधिवत वैदिक रीति अनुसार पंचोपचार पूजन, षोडशोपचार पूजन, नवग्रह पूजन उपरांत सपरिवार हवन-यज्ञ में आहुतियां डलवाई गई। धाम के संस्थापक नवजीत भारद्वाज ने भक्तों को कहा कि सच्चा गुरु कभी अपने शिष्यों को उनकी कमियों से नहीं आंकता। जैसे एक माली बाग के हर पौधे की देखभाल करता है, वैसे ही गुरु अपने हर शिष्य पर कृपा दृष्टि रखता है। किसी को आज नाम का रस मिल गया, किसी को कल मिलेगा। कोई आज समझ गया, कोई वर्षों बाद समझेगा। लेकिन गुरु की रहमत सबके साथ चलती रहती है। यहां श्वेता भारद्वाज, सरोज बाला, समीर कपूर, विक्की अग्रवाल, दिनेश सेठ, सौरभ भाटिया, जानू थापर, दिनेश चौधरी, नरेश, कोमल, मुनीष मेहरा, ऋषभ कालिया, रिंकू सैनी, कमलजीत, बलजिंदर सिंह, धर्मपाल सिंह, अमरजीत सिंह, उदय, अजीत कुमार, नरिंदर, रोहित भाटिया, बावा जोशी, राकेश शर्मा, अमरेंद्र सिंह, नवीन, प्रदीप व अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।

