जालंधर| मानसून को देखते हुए जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष और पूर्व विधायक रजिंदर बेरी ने मेयर और निगम कमिश्नर से सीवरेज, सड़कों और गलियों की सफाई करवाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि निगम की ओर से सुपर सक्शन मशीनों के जरिए सीवरेज सफाई के टेंडर तो लगाए जा चुके हैं, लेकिन यदि यह काम बरसाती मौसम से पहले करवाया जाना चाहिए। रजिंदर बेरी ने कहा कि पिछले साल सीवरेज की सफाई समय पर न होने के कारण कई घरों, दुकानों और बेसमेंट में बारिश का पानी घुस गया था। लोगों का नुकसान हुआ था। उन्होंने मांग की कि बारिश से पहले सीवरेज की सफाई करवाई जाए।

