शिव सेना लॉयन ने ऑपरेशन ब्लू स्टार के शहीदों को श्रद्धांजलि दी

जालंधर | शिव सेना लॉयन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित अरोड़ा के दिशा-निर्देशों पर जालंधर में युवा चेयरमैन सुनील अहीर की अगुवाई में हवन यज्ञ कर ऑपरेशन ब्लू स्टार के शहीदों व निर्दोषों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय चेयरमैन सुनील कुमार बंटी व महिला अध्यक्ष ज्योति सहित कई नेता शामिल हुए। नेताओं ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी और केपीएस गिल सहित देश के लिए बलिदान देने वालों को नमन किया।