शहर में सेंट सोल्जर ग्रुप का स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स खेल उत्कृष्टता का केंद्र

भास्कर न्यूज | जालंधर सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस का स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स विद्यार्थियों के लिए खेल उत्कृष्टता का केंद्र बनकर उभरा है। संस्थान प्रशासन के अनुसार परिसर में इनडोर और आउटडोर खेलों के लिए आधुनिक व्यवस्था की गई है, जिससे पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों को भी नियमित रूप से बढ़ावा मिले। कॉम्प्लेक्स में क्रिकेट, फुटबॉल, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, तैराकी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शतरंज, हॉकी, हैंडबॉल, खो-खो, रस्साकशी, मार्शल आर्ट्स, योग, जिम्नास्टिक और शूटिंग जैसी गतिविधियों के लिए सुविधाएं उपलब्ध हैं। विद्यार्थियों को अनुभवी प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण दिया जाता है तथा अभ्यास के लिए मैदान, कोर्ट, ट्रैक और प्रशिक्षण क्षेत्र विकसित किए गए हैं। प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें जिला, राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जा रहा है। चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने कहा कि पढ़ाई और खेल का संतुलन सफल, स्वस्थ और आत्मनिर्भर व्यक्तित्व की पहचान है। उन्होंने कहा कि यहां युवाओं को बेहतर खिलाड़ी के तौर पर तराशा जा रहा है।