वर्कशॉप चौक से गुलाब देवी रोड नहर तक स्ट्रीट लाइटें खराब, रात में मार्ग अंधेरे में
- Neha Gupta
- Jun 16, 2026
जालंधर | वर्कशॉप चौक से गुलाब देवी रोड होते हुए शहीद बाबू लाभ सिंह नगर नहर तक का मार्ग गर्मियों में रातें लंबी होने के कारण शाम 8 बजे से सुबह साढ़े 5 बजे तक अंधेरे में डूबा रहता है। इस हिस्से में स्ट्रीट लाइटें खराब होने से पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। पिछले 10 दिनों से गुलाब देवी रोड से नहर तक कई लाइटें बंद हैं, लेकिन नगर निगम की ओर से इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा।कामकाज से लौटने वाले लोगों को अंधेरे के बीच से डर के साथ गुजरना पड़ता है। स्थानीय लोगों के अनुसार लूट-खसोट का खतरा भी बना रहता है, क्योंकि कई लोग और महिलाएं रात में पैदल अपने घरों की ओर जाती हैं। नगर निगम से खराब लाइटों को जल्द ठीक कराने की मांग की गई है। -बलबीर कौर, स्थानीय निवासी

