भास्कर न्यूज | जालंधर एकलव्य स्कूल में प्रिंसिपल चंद्रलेखा बजाज और मैनेजर पूजा पुरी के नेतृत्व में छह दिवसीय समर कैंप 2026 आयोजित किया गया। कैंप का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और कक्षा से बाहर व्यावहारिक कौशल विकसित करना रहा। विद्यालय के अनुसार विभिन्न आयु वर्ग के विद्यार्थियों ने इसमें भाग लिया और उन्हें प्री-नर्सरी से कक्षा द्वितीय तथा कक्षा तृतीय से कक्षा अष्टम तक दो समूहों में विभाजित किया गया। प्रत्येक दिन थीम आधारित गतिविधियां रखी गईं। पहले दिन की थीम एयरपोर्ट एंड फन पार्क रही, जिसमें विद्यालय परिसर को गतिविधि क्षेत्र के रूप में सजाकर बच्चों के संवाद और सहभागिता कौशल पर काम किया गया। कैंप में बलून गेम्स, बॉल एक्टिविटीज, पेपर डांस, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, कुकिंग विदाउट फायर, पेबल पेंटिंग, टाई एंड डाई, पेपर फ्लावर मेकिंग, कोलाज वर्क, योग, सेल्फ ग्रूमिंग, टेबल मैनर्स, ओरिगामी, शूलेस टाइंग, ट्रेजर हंट, पपेट शो, जुम्बा, नेल आर्ट, वास मेकिंग और भांगड़ा सत्र शामिल रहे। समापन पर स्कूल ने बताया कि कैंप विद्यार्थियों के समग्र विकास और ग्रीष्मावकाश के सार्थक उपयोग पर केंद्रित रहा।

