जालंधर | पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पिम्स) की स्टूडेंट काउंसिल ने शुक्रवार को परिसर में एक विशेष वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया। अभियान में संस्थान के छात्रों, संकाय सदस्यों और प्रशासनिक कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्टूडेंट काउंसिल के संजीव कुमार कलसी, नंदनी वैद, अर्नव बंसल, अमित गर्ग, परमजोत सिंह, टीशा किंगर, लता गोयल, कनिष्क कपूर, प्रिंस वर्मा और माहिर सिंह के प्रयासों की सराहना की गई। पिम्स के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन डॉ. कंवलजीत सिंह और डायरेक्टर प्रिंसिपल डॉ. राजीव अरोड़ा ने कहा कि स्वास्थ्य संस्थानों के लिए पर्यावरण को स्वच्छ रखना एक प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने छात्रों के इस जज्बे की पूरी प्रशंसा भी की।

