भास्कर न्यूज | जालंधर एसोसिएशन आफ अलायंस क्लब्स इंटरनेशनल द्वारा अलायंस क्लब जालंधर वेस्ट की शुरुआत की गई। इसके विशेष मेहमान गवर्नर एनके महेन्द्रू, चार्टर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर जीडी कुंद्रा, स्पेशल सचिव कुलविंदर फुल्ल, डीसीएस संजीव गंभीर, डीसीटी राकेश चावला, डिस्ट्रिक्ट पीआरओ अशोक बजाज थे। सोमदत्त तांगरी को सर्व सम्मति से चार्टर प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया। सभी सदस्यों ने प्रधान तांगरी तथा सभी सदस्यों को भी पुष्प मालाओं के साथ सम्मानित किया गया। यहां ओम प्रकाश लूथरा, अमित यादव, दर्शन लाल, विमल विज, अरुण कुमार, रमेश वोहरा, विनोद कुमार, अजय गुप्ता, नरेश कुमार, सतीश कोहली, अशोक कुमार, कीमती लाल, एसके जुल्का मौजूद थे।

