पुरुषोत्तम मास में गूंजा महामंत्र; मेरा आपकी कृपा से सब... भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल
- Neha Gupta
- Jun 10, 2026
भास्कर न्यूज | जालंधर पुरुषोत्तम मास के शुभ उपलक्ष्य में रसमयी ताली उत्सव संकीर्तन श्रृंखला के अंतर्गत निष्काम हरिनाम संकीर्तन का आयोजन श्रद्धापूर्वक किया गया। जिसमें विद्वानों ने विधिवत पूजन करके कार्यक्रम की शुरूआत की गई। पूजन के बाद भक्तों ने दरबार में माथा टेककर अपने परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम में अशोक शर्मा व कुमार आशु ने पुरुषोत्तम मास के बारे में बताया कि हरिनाम संकीर्तन का महत्व बताया और भजनों के माध्यम से रसिकों को निहाल किया। संकीर्तन का प्रारंभ महामंत्र से हुआ। अशोक शर्मा व कुमार आशु द्वारा गाए गए भजनों में खुशबू बिहारी की आती है..., मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है..., जगन्नाथ जगन्नाथ चक्का नाथ... तेरे एहसान का बदला चुकाया जा नहीं सकता... इत्यादि। इस शुभ अवसर पर श्री राधा गोविंद धाम के सदस्यों ने इस आयोजन पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। यहां दीपक ढींगरा, दविंदर धवन, राजिंदर अरोड़ा, अशोक महेंद्रू, संदीप बेरी, पंकज अग्निहोत्री, सुनील जुल्का, प्रदीप जुल्का, रविंदर धवन, संयम अरोड़ा व अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे। रसमयी ताली उत्सव के दौरान जब मंदिर परिसर में गायकों ने भजन गाने शुरू किए तो श्रद्धालु झूमकर नाचे।

