श्री हजूर साहिब जी की यात्रा से लौटे जत्थे का जयकारों के साथ स्वागत

शहीद बाबा दीप सिंह गुरमत प्रचार मिशन अपरा द्वारा श्री हजूर साहिब जी ॑की यात्रा के लिए जत्था भेजा गया था जिसका वापसी पर जयकारों के साथ स्वागत किया गया। कथावाचक भाई दलविंदर सिंह अपरा ने बताया कि जत्थे में शामिल संगत ने देगसर साहिब, गुरुद्वारा बाबा मोती राम फतेहगढ़ साहिब, ज्योति सरूप साहिब, गुरु का ताल आगरा, गुरुद्वारा दमदमा साहिब आगरा, दमदमा साहिब, गुरु नानक घाट उज्जैन, तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब और नांदेड़ साहिब और अन्य गुरुद्वारे, गुरुद्वारा दाता बंदी छोड़ ग्वालियर, रकाब गंज साहिब, बंगला साहिब, सीस गंज साहिब आदि के दर्शन किए।