भास्कर न्यूज | जालंधर गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू के गुरुद्वारा श्री गुरु गोबिंद सिंह जी में घल्लूघारा दिवस प्रबंधक कमेटी द्वारा मनाया गया। जालंधर सिख यूथ काफिला के सहयोग से करवाए इस समागम की आरंभता श्री रहिरास साहिब के पाठ से हुई। तत्पश्चात भाई मनप्रीत सिंह कानपुरी ने गुरबाणी कीर्तन के माध्यम से संगत को निहाल किया। रागी जत्थे को प्रबंधक कमेटी की तरफ से सम्मानित किया गया। संगत ने श्रद्धा के साथ पंगत में बैठकर लंगर भी छका। इस मौके प्रधान हरजिंदर सिंह, जसजीत सिंह, सिख यूथ काफिला के प्रधान गोबिंद प्रीत सिंह, जसकरण सिंह पार्षद शैरी चड्ढा, जनरल सेक्रेटरी इकबाल सिंह, कोषाध्यक्ष तलविंदर सिंह, कार्यकारिणी सदस्य लखबीर सिंह और कलां बाजार एसोसिएशन के प्रधान जसकरण सिंह और अन्य मौजूद थे। भास्कर न्यूज | जालंधर गुरुद्वारा नौवीं पातशाही दुख निवारण साहिब गुरु तेग बहादर नगर में घल्लूघारा दिवस मनाया गया। गुरमति समागम की शुरुआत श्री रहिरास साहिब के पाठ से की गई। गुरुद्वारा साहिब के हजूरी रागी भाई फतेह सिंह तथा कथा वाचक भाई बलजीत सिंह जी ने गुरु इतिहास के साथ संगत को रूबरू करवाया। भाई जसपाल सिंह अखंड कीर्तनी जत्था ने संगतों को कीर्तन से निहाल किया। गुरुद्वारा नौवीं पातशाही के प्रधान कवलजीत सिंह ओबेरॉय ने संगत को सिख धर्म में शहीदों की कुर्बानियों को याद रखना और आने वाली पीढ़ी को उन कुर्बानियों से रूबरू करवाने के लिए प्रेरित किया। यहां कवलजीत सिंह सेक्रेटरी, जोगिंदर सिंह लायलपुरी कैशियर, मनजीत सिंह ठुकराल, मलकीत सिंह मुल्तानी, गुरिंदर सिंह, परमजीत सिंह पहलवान, परमजीत सिंह, सुरजीत सिंह सेतिया, हरजिंदर सिंह और दलजीत सिंह गाबा ने हाजिरी भरी।

