जालंधर हाइट्स में रोज होता है शिवलिंग का शृंगार

भास्कर न्यूज | जालंधर जालंधर हाइट्स-1 स्थित शिव शक्ति मंदिर इन दिनों शिव भक्तों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मंदिर में प्रतिदिन महादेव का अलौकिक और अद्भुत शृंगार किया जा रहा है, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। श्रृंगार के बाद हर शाम मंदिर परिसर में भव्य भजन संध्या का आयोजन होता है, जहां स्थानीय गायकों द्वारा गाए भजनों पर भक्त झूमने को मजबूर हो जाते हैं। मंदिर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि इस दैनिक आयोजन का उद्देश्य समाज में सकारात्मक ऊर्जा और धार्मिक चेतना का संचार करना है। पूरा माहौल 'हर-हर महादेव' के जयकारों से गुंजायमान रहता है।