तहसीलदार और नायब-तहसीलदार स्तर पर तबादले

रविवार को तहसीलदार और नायब-तहसीलदार स्तर के अधिकारियों की बदलियां की गईं। जालंधर से तहसीलदार गुरप्रीत सिंह को नकोदर से सब-रजिस्ट्रार अमृतसर-3, अमृतबीर सिंह को फिल्लौर से सुनाम और अनुदीप शर्मा को पदोन्नति के बाद फिल्लौर और भीम सेन के जालंधर-2 लगाया गया है। वहीं नायब तहसीलदारों में ओंकार सिंह को बठिंडा से गोराया, अंकुश कुमार को मानसा से जालंधर-1, दमनवीर सिंह को करतारपुर से फगवाड़ा, गुरप्रीत सिंह गोराया से गड़दीवला, अशोक कुमार नकोदर से पठानकोट और बलजोत सिंह को जालंधर-1 से नकोदर नियुक्त किया।