जालंधर | पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित इंटर-डिस्ट्रिक्ट सीनियरवर्ग कटोच शील्ड क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए जालंधर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से लड़कों के ट्रायल्स 12 जून शुक्रवार को आयोजित किए जा रहे है। ट्रायल्स बर्ल्टन पार्क क्रिकेट ग्राउंड में दोपहर 3 बजे शुरू होंगे। जेडीसीए के संयुक्त सचिव संजीव एंग्रिश ने बताया कि ट्रायल्स में सभी खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को निर्देश दिए कि वह सफेद क्रिकेट (ड्रेस) में उपस्थित हों तथा अपने साथ डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र, अपडेटेड आधार कार्ड अनिवार्य रूप से लेकर आएं। इसके अलावा संगठन की तरफ से ट्रायल फीस 300 रुपये रखी गई है। जालंधर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन ने योग्य खिलाड़ियों से समय पर उपस्थित होने की अपील की है।

