जालंधर | अगर आपको कविता पढ़ने या सुनाने का शौक है, तो आपके पास मौका है। 9वीं से लेकर 12वीं क्लास तक के छात्रों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय काव्य उत्सव आयोजित किया जा रहा है, जिसमें कविता पाठ का वीडियो भेजकर छात्र अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे। सीबीएसई ने सभी स्कूलों को चिट्ठी जारी कर स्टूडेंट को इस आयोजन के बारे में जागरूक करने और उनकी हिस्सेदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। यह राष्ट्रीय स्तर की कविता वाचन प्रतियोगिता राष्ट्रीय ई- पुस्तकालय प्लेटफार्म के माध्यम से आयोजित की जा रही है। इसमें स्कूलों में पढ़ने वाले 9वीं से 12वीं क्लास तक के छात्र हिस्सा ले सकते हैं। इस प्रतियोगिता का मुख्य मकसद छात्रों के बीच पढ़ने की आदत को बढ़ावा देना, साहित्य और कविता के प्रति उनकी समझ विकसित करना और उनके संचार कौशल को निखार कर बाहर लाना है। इस उत्सव में हिस्सा लेने के लिए छात्र 31 जुलाई तक अपनी कविता का 60 से 90 सेकेंड का एक स्पष्ट वीडियो रिकॉर्ड कर भेजना होगा। श्रेष्ठ 10 प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट आफ एक्सीलेंस मिलेगा।

