भास्कर न्यूज | जालंधर अलायंस क्लब जालंधर समर्पण का ताजपोशी समारोह ‘ईवान-2026’ निवर्तमान अध्यक्ष पी.के. गर्ग की अगुवाई में आयोजित किया गया। समारोह के दौरान क्लब की नई कार्यकारिणी को औपचारिक रूप से जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस अवसर पर विनोद कौल ने प्रधान, पूजा बजाज ने सचिव, मोहित सेठ ने खजांची तथा पंकज कोहली ने पीआरओ के रूप में पदभार संभाला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एन.के. महेंद्रू तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. जी.एस. जज, वीडीजी-1 पदम लाल और वीडीजी-2 डॉ. सुभाष चंदर उपस्थित रहे। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एन.के. महेंद्रू ने नवनियुक्त टीम को बधाई देते हुए सामाजिक कल्याण के प्रति क्लब की प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने पदाधिकारियों को हार पहनाकर सम्मानित भी किया। उपाध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा ने समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों और सदस्यों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर जीडी कुंद्रा, अशोक बजाज, कुलविंदर फुल्ल, संजीव गंभीर, विजय शर्मा, केवल शर्मा, राकेश चावला, एमएल गुप्ता, डीके छाबड़ा, पंकज कोहली, मोहित सेठ, राजेश वर्मा और लोकेश बजाज सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

