जालंधर | पंजपीर बाजार स्थित गुरुद्वारा श्री सिंह सभा पंज प्यारे में होलसेल शू मर्चेंट्स एसोसिएशन के जनरल हाउस की बैठक दविंदर सिंह मनचंदा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में महासचिव प्रवीण हांडा ने कार्यवाही शुरू कर पिछले वर्ष के कार्यों का ब्यौरा रखा और कार्यकारिणी, यूथ कमेटी व लंगर कमेटी के गठन की जानकारी दी। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संगठन की गर्मियों की छुट्टियों के कारण 22 से 27 जून तक सभी सदस्य दुकानों को बंद रखेंगे। यहां ऋषि अरोड़ा, कुलभूषण छाबड़ा, निर्मल सिंह वेदी और विजय सुनेजा सहित वरिष्ठ सदस्य पवन मल्होत्रा, अशोक मदान, मदन पाहवा, सुरजीत सिंह, भाग सिंह, अमनप्रीत सिंह, गुरमीत सिंह, हरविंद्र सिंह, प्रवीण कोछड़, विपिन लूथरा, जसपाल सिंह, राजीव कुमार, राजीव महाजन, नरेश सुनेजा और राम प्रकाश मौजूद रहे।

