देवी तालाब मंदिर में 21 को योग दिवस मनाया जाएगा

भास्कर न्यूज | जालंधर भारत स्वाभिमान, पतंजलि योग समिति, युवा भारत एवं पतंजलि किसान सेवा समिति की अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में राज्य प्रभारी भारत स्वाभिमान राजेंद्र शंगारी की अध्यक्षता में योग भवन, माईं हीरां गेट में बैठक संपन्न हुई। शंगारी ने बताया कि इस वर्ष विशेष आयोजन शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर में प्रातः 5 से 8 बजे तक किया जाएगा। जिला स्तर पर संगठन कार्य के विस्तार हेतु नरेश कुमार को पतंजलि योग समिति जिला जालंधर के जिला प्रभारी का कार्यभार दिया गया। यहां राज्य प्रभारी महिला पतंजलि योग समिति सीमा शंगारी, सह- राज्य प्रभारी सोशल मीडिया समिता कपूर, ओम प्रकाश डोगरा, जिला प्रभारी पतंजलि किसान सेवा समिति दविंदर सिंह, रमेश चुग, महिला महामंत्री सरोज बाला, सुदेश कुमारी, रेनू कपूर, सुनीता गुप्ता व अन्य लोग उपस्थित थे।