जालंधर | अल्फा महेन्द्रू फाउंडेशन की ओर से 10 दिवसीय योग उत्सव मनाया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार यह उत्सव 13 से 22 जून तक प्रतिदिन प्रातः 5:30 से 6:30 बजे तक चलेगा।कार्यक्रम स्थल प्रेम चंद मार॑कंडा एसडी कॉलेज फॉर वुमन, मोहल्ला गोबिंदगढ़ रखा गया है। शिविर में योग शिक्षक जसबीर सिंह, सरदूल सिंह और रेखा उप्पल योगाभ्यास कराएंगे।

