यूथ ब्लड डोनेशन एंड वेलफेयर सोसायटी ने रक्तदान शिविर लगाया

यूथ ब्लड डोनेशन एंड वेलफेयर सोसायटी की ओर से एक होटल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता सोसायटी अध्यक्ष विशाल प्रभाकर ने की। कार्यक्रम में हलका जालंधर सेंट्रल के इंचार्ज नितिन कोहली, मेयर वनीत धीर, जिला यूथ प्रधान रूबल संधू, पंजाब खादी बोर्ड के चेयरमैन गगनदीप सिंह आहलुवालिया और सेंट्रल हलके के यूथ प्रधान रिशव सहोता भी पहुंचे। यहां पार्षद रोबिन लव, पार्षद पति जसविंदर सिंह बिल्ला, यूथ ब्लॉक प्रधान गुरप्रीत सिंह, यूथ ब्लॉक प्रधान नवनीत सिंह, तरनप्रीत और रिशु सभ्रवाल भी शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि हर स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए। एक यूनिट रक्त किसी की जान बचा सकता है, इसलिए युवाओं को आगे आकर योगदान देना चाहिए।