लुधियाना | जोशी नगर धाम स्थित सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर में साप्ताहिक श्रृंखला का 1342वां हवन यज्ञ आस्था व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न हुआ। मंदिर के प्रधान अमन जैन, चेयरमैन ऋषि जैन और उपप्रधान अनुज मदान की अध्यक्षता में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में भारी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं ने भाग लिया। प्रातःकाल शुरू हुए इस महायज्ञ में यजमान परिवार के रूप में राजीव गुप्ता, चेतना गुप्ता, विपन और राजन परिवार सहित अन्य भक्तों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच आहुतियां डालीं। श्रद्धालुओं ने विश्व शांति, मानव कल्याण, देश की उन्नति और परिवारों की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। मंदिर के मुख्य आचार्य देवी दयाल, आचार्य राम, आचार्य विश्राम, आचार्य संजय, आचार्य सुरेश और आचार्य नारायण ने पूरी गरिमा और वैदिक परंपरा के अनुसार संपन्न कराया। मंदिर प्रबंधन के अमन जैन और ऋषि जैन ने कहा कि हवन यज्ञ हमारी सनातन संस्कृति की आत्मा है। हवन यज्ञ में उपस्थित श्रद्धालु।

