नशीले कैप्सूलों के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

लुधियाना| थाना पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली दवाइयों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एएसआई बलजीत सिंह ने बताया कि 14 जून को पुलिस टीम इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच के लिए गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सत्संग घर की बैकसाइड नाले वाली रोड पर एक व्यक्ति अवैध रूप से प्रतिबंधित प्रेगाबालिन कैप्सूल बेच रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत छापेमारी कर आरोपी मोहम्मद फारुख को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 15 पत्ते प्रेगाबालिन कैप्सूल, कुल 150 कैप्सूल बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।