लुधियाना | जोशी नगर धाम स्थित सिद्ध पीठ संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर में आम आदमी पार्टी ब्राह्मण समाज के नवनियुक्त उप-चेयरमैन वरुण मेहता ने माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर मंदिर प्रबंधन की ओर से उनका विशेष सम्मान किया गया। वरुण मेहता ने कहा कि यह दरबार श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का मुख्य केंद्र है और यहां सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद पूरी होती है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज के उप-चेयरमैन के रूप में मिली जिम्मेदारी को वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। इस अवसर पर मंदिर प्रधान अमन जैन, चेयरमैन ऋषि जैन और उपप्रधान अनुज मदान ने वरुण मेहता को नई जिम्मेदारी की बधाई दी।

