गली में खड़ी एक्टिवा चोरी, अज्ञात पर केस

भास्कर न्यूज | लुधियाना थाना डिवीजन नंबर 6 पुलिस ने एक्टिवा चोरी के मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित दरवेश कुमार पुत्र ललन किशोर सिंह निवासी मोती नगर, लुधियाना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपनी एक्टिवा नंबर PB 10-FD-0327 जेके इंटरप्राइजेज, अहाता नंदपुरी गली में खड़ी कर लॉक लगाया था। कुछ समय बाद जब वह वापस आया तो उसकी एक्टिवा मौके से गायब मिली। आसपास तलाश करने के बावजूद वाहन का कोई सुराग नहीं लग सका। घटना के बाद पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।