चंडीगढ़ | सरकार ने कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने और थानों के बीच होने वाले सीमा विवाद को खत्म करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। राज्यपाल से मंजूरी मिलने के बाद गृह विभाग ने बीएनएसएस, 2023 की शक्तियों का इस्तेमाल कर थानों के अधिकार क्षेत्रों में फेरबदल किया है। यह नया आदेश तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है। इस फैसले का पहला असर लुधियाना के कोहारा क्षेत्र पर पड़ा है। सरकार ने 20 मार्च, 2018 को जारी पुरानी अधिसूचना में आंशिक संशोधन किया है। सूत्रों के अनुसार, गृह विभाग का यह कदम बड़े पुलिसिंग रिफॉर्म (पुनर्गठन) की शुरुआत है। आने वाले दिनों में राज्य के कई अन्य जिलों में भी इसी तर्ज पर थानों की सीमाओं को बदला जाएगा ताकि पुलिस आम जनता के नजदीक पहुंच सके।

