गुरदासपुर-दीनानगर जीत की खुशी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
- Neha Gupta
- Jun 16, 2026
लुधियाना| दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कृष्ण कुमार बावा, कोऑर्डिनेटर ऑल इंडिया कांग्रेस (ओबीसी) और हिमाचल प्रदेश प्रभारी, ने कार्यकर्ताओं के साथ नुक्कड़ बैठकों का आयोजन किया। पहली बैठक सूबेदार मोहन सिंह के निवास पर हुई, जहां गुरदासपुर और दीनानगर में नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस की जीत की खुशी में लड्डू बांटे गए। इसके बाद महेश उजा और अध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में भी लड्डू बांटे गए। बैठक के दौरान मास्टर हरिदेव बावा ने कार्यकर्ताओं को एसआईआर के बारे में जानकारी दी। कार्यकर्ता बैठक में बावा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अमेरिका के सामने झुकना भारत के गौरवशाली इतिहास को कलंकित करने जैसा है। उन्होंने पंडित जवाहरलाल नेहरू के कार्यकाल की तुलना करते हुए कहा कि लंबे कार्यकाल पर जश्न मनाना आत्मश्लाघा है, और बड़े संस्थानों व परियोजनाओं के निजीकरण पर सवाल उठाए। बैठक में संजीव कुमार, रुलदू सिंह, गुरविंदर सिंह, विधि चंद राणा, सूरज भान जायसवाल, जतिंदर यादव, जगदीश सिंह, अंकुश परजापत, हंसराज, प्रमोद पांडे और अमित शुक्ला उपस्थित रहे।

