डॉ. चरणजीत सिंह व देविंदर भाजपा में शामिल

लुधियाना| भारतीय जनता पार्टी जिला लुधियाना की बैठक जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में हुई। बैठक में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री सरदार हरदीप सिंह पुरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसी दौरान डॉ. चरणजीत सिंह और देविंदर बागरिया ने भाजपा की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सरदार हरदीप सिंह पुरी और रजनीश धीमान ने दोनों नेताओं को पार्टी का पटका पहनाकर भाजपा में शामिल कराया। कार्यक्रम में मंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है तथा विभिन्न वर्गों के लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए सदस्य संगठन को मजबूत करने में भूमिका निभाएंगे।बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष जतिंदर मित्तल, कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी, परवीन बंसल, जिला महामंत्री यशपाल जनोत्रा सहित वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।