लुधियाना| जस्सियां क्षेत्र में आस-एहसास एनजीओ ने वंचित और जरूरतमंद समुदायों के बच्चों के लिए सात दिवसीय समर कैंप आयोजित किया। कैंप में रोज़ाना करीब 100 बच्चों ने भाग लिया। नेतृत्व रयान खन्ना और सुरसिमरत कौर ने किया। 6 से 12 जून तक चले कार्यक्रम की शुरुआत बेसिक भूगोल सत्र से हुई। दूसरे दिन कला गतिविधियों में बच्चों ने रंगों और चित्रों के जरिए अपनी अभिव्यक्ति दिखाई। तीसरे दिन फिल्म स्क्रीनिंग में अलादीन दिखाई गई। चौथे दिन डांस व जुम्बा सत्र रखा गया। पांचवें दिन मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सत्र करवाया । छठे दिन खेलकूद गतिविधियां हुईं। समापन पर पर्यावरण जागरूकता और स्वच्छता अभियान में बच्चों ने आसपास सफाई की। पंजाब राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की उपाध्यक्ष गुंजीत रुचि बावा ने प्रयासों की सराहना की।

