गलाडा कर्मचारियों ने लगाया लंगर, राहगीरों को पिलाई ठंडी-मीठी छबील
- Neha Gupta
- Jun 16, 2026
लुधियाना| गलाडा के कर्मचारियों ने हाड़ महीने की संग्राद के पावन अवसर पर कार्यालय के बाहर समूह कर्मचारियों ने ठंडी-मीठी छबील का आयोजन किया। सेवा कार्य में गलाडा दफ्तर के सभी जूनियर इंजीनियर (जेई), सब-डिवीजनल ऑफिसर और क्लर्क स्तर के कर्मचारियों ने सेवाएं दीं। जेई रोहित अग्रवाल ने बताया कि गलाडा के सभी कर्मचारी हर साल संग्राद के पवित्र मौके पर अपनी दसवंत इकट्ठा करते हैं। इसी एकत्रित राशि से व सहयोग से लंगर और छबील का आयोजन करते हैं। यह परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। वहीं, गलाडा के क्लर्क राजेश ने बताया स्टाफ ने राहगीरों और वाहन चालकों को प्रेम-भाव से छबील वितरित की।

