स्वर्णकार संघ मंडी मुल्लांपुर दाखा की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रधान कुलदीप सिंह ईसेवाल और उपप्रधान सतविंदर सत्ती की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सुनारों को आ रही विभिन्न समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। इसके उपरांत सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जून माह की छुट्टियों के कारण सुनारों की सभी दुकानें 25 से 28 जून को बंद रहेंगी। इस अवसर पर समूचा सुनार समाज उपस्थित था।

