श्री दंडी स्वामी मंदिर में पुरुषोत्तम मास के 24वें दिन हरिनाम संकीर्तन किया

लुधियाना| सिद्ध पीठ श्री दंडी स्वामी मंदिर में अधिक मास के अवसर पर साप्ताहिक हरिनाम संकीर्तन और 30 दिवसीय महामंत्र जाप के 24वें दिन मंदिर परिसर में श्रद्धा-भक्ति का माहौल रहा। पं. राज कुमार शर्मा की अध्यक्षता में श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल के अश्वनी ग्रोवर, दीपक शर्मा, संदीप लांबा, राघव उप्पल, ललित शर्मा और सोमनाथ बाबू मल्होत्रा ने सामूहिक रूप से महामंत्र का संकीर्तन किया। पं. राज कुमार शर्मा ने इस दौरान बताया, कलियुग में भगवान के नाम का स्मरण और संकीर्तन मानव जीवन को शांति, सुख और आध्यात्मिक ऊर्जा देता है। अधिक मास में नाम संकीर्तन से मन की चंचलता कम होती है। जाप का विश्राम 15 को होगा। राधा माधव संकीर्तन मंडल के सदस्य हरिनाम महामंत्र का जाप करते हुए।