17 को क्षत्रिय मनाएंगे महाराणा प्रताप जयंती

लुधियाना| अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर से महाराणा प्रताप जयंती पर चंडीगढ़ में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह की तैयारियों को लेकर लुधियाना में अहम बैठक हुई। महासभा की युवा इकाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डिंपल राणा ने बताया कि 17 जून को चंडीगढ़ के सेक्टर-38 स्थित रानी लक्ष्मी बाई महिला भवन में मुख्य समारोह होगा। इसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर करेंगे। विधानसभा के पूर्व स्पीकर राणा के.पी. सिंह मुख्य अतिथि होंगे। डिंपल राणा के मुताबिक मुख्य समारोह से पहले 16 जून को चंडीगढ़ में राष्ट्रीय कोर कमेटी की बैठक बुलाई गई है। बैठक में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संत सिंह राणा, महाराणा प्रताप राजपूत सभा के अध्यक्ष राकेश मिन्हास, डीएस राणा, अनिल ठाकुर, आशु राणा, सोनी राणा, राजेश राणा, अशोक जसरोटिया, रणधीर परमार और गौतम पुंडीर उपस्थित रहे।