लुधियाना में गजरेला खाने से 50 लोग बीमार:उल्टियां और दस्त लगे, मकर संक्रांति पर गुरुद्वारा साहिब में लगाया था लंगर
- Admin Admin
- Jan 14, 2026
पंजाब के लुधियाना में बुधवार को गजरेला (गाजर का हलवा) खाने से 50 लोग बीमार हो गए। गजरेला खाने के कुछ देर बाद लोगों को उल्टी और दस्त लगे। साथ में चक्कर भी आया। सभी को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। हर साल की तरह इस बार भी गांव अयाली कलां में स्थित गुरुद्वारा श्री थड़ा साहिब में मकर संक्रांति पर विशेष कार्यक्रम रखा गया था। जहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। यहां प्रसाद में गजरेला बांटा गया। जिसको खाने के बाद लोगों की तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग महिला मंजीत कौर ने कहा कि गुरुद्वारा साहिब से गजरेला घर लाए थे। परिवार के सभी सदस्यों ने गजरेला खाया। सभी ने 3-3 चम्मच खाए। मैंने सुबह 8 बजे गजरेला खाया था। इसके बाद 9 बजे उल्टियां शुरू हो गईं। दवाई लेने गए, बेहोश होकर गिरे अस्पताल में भर्ती गुरप्रीत कौर ने कहा कि मेरी सास गुरुद्वारे में गई थीं। वहां से वह गजरेला लाईं। मैंने और बेटे ने गजरेला खाया। इसके बाद उल्टियां आना शुरू हो गईं। हम दवाई लेने मेडिकल शॉप पर गए। लेकिन यहां बेहोश होकर गिर गए। डॉक्टर बोली- गजरेला में जहरीला पदार्थ था रघुनाथ अस्पताल की डॉक्टर मंदीप कौर ने कहा कि अयाली में स्थित गुरुद्वारे में मकर संक्रांति पर समागम था। वहां पर गजरेला बनाया गया था। उसमें कुछ जहरीला पदार्थ था। हमारी पास संगत आई है। उन्हें फूड पॉइजनिंग हो गई है। हमारे पास 35 से 40 लोग आए हैं। इनमें बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं। मरीजों ने बताया 2-3 दिन पहले बना था गजरेला डॉ मंदीप ने कहा कि हमारे पास बुरी हालत में मरीज आए हैं। मरीजों का कहना था कि गजरेला 2-3 पहले बना हुआ था। इसके कारण फूड पॉइजनिंग हो गई है। हमारे पास 12 बजे मरीज आने शुरू हो गए थे। जिन्होंने कम गजरेला खाया है, उन्हें कम सिम्प्टम हैं। जिन्होंने ज्यादा गजरेला खाया है, उन्हें ज्यादा सिम्प्टम हैं। गुरुद्वारा मैनेजर की 3 अहम बातें... SHO ने बताया- सभी मरीज खतरे से बाहर सराभा नगर थाना के SHO आदित्य शर्मा ने बताया कि सभी मरीज खतरे से बाहर हैं। टेस्ट किए जाए रहे हैं। मैंने मौके का जायजा लिया है। जो भी लापरवाही सामने आएगी, उस पर कार्रवाई की जाएगी।



