लुधियाना में मौलवी ने नाबालिग से किया कुकर्म:झाड़-फूंक कर के बहाने कमरे में लेजाकर की मालिश, जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए

लुधियाना में एक मौलवी 16 वर्षीय किशोर के साथ जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए। उसके परिजन उसे झाड़-फूंक करने के लिए उसके पास लेकर आए थे। मौलवी मस्जिद के नजदीक बने कमरे में किशोर को ले गया वहां मालिश करने के बहाने उसने उससे कुकर्म किया। थाना सदर की पुलिस ने आरोपी मौलवी के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। गांव खेड़ी स्थित मस्जिद में आया मौलवी से इलाज करवाने पुलिस को दी गई शिकायत में शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका 16 वर्षीय छोटा भाई काम के सिलसिले में पंजाब आया हुआ था। पिछले कुछ दिनों से उसके भाई का शरीर काफी दर्द कर रहा था और उसकी तबीयत खराब चल रही थी। भाई को शारीरिक तकलीफ से निजात दिलाने के लिए उसका दोस्त उसे गांव खेड़ी स्थित मस्जिद में लेकर गया था। वहां मौजूद आरोपी मौलवी जहांगीर ने पहले तो राजू को झाड़-फूंक कर के बहाने वहां से वापस भेज दिया और नाबालिग को अपने पास ही रोक लिया। इसके बाद आरोपी मौलवी जहांगीर ने मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाने के लिए एक घिनौनी साजिश रची। शरीर के दर्द की मालिश करने का दिया झांसा उसने नाबालिग लड़के को शरीर के दर्द की मालिश करने का झांसा दिया और उसे मस्जिद के साथ ही बने एक गुप्त कमरे के अंदर ले गया। कमरे में ले जाकर आरोपी ने जबरन उसके कपड़े उतरवा दिए और उसके साथ कुदरत के नियमों के खिलाफ जाकर जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध (कुकर्म) बनाए। इस खौफनाक वारदात के बाद पीड़ित बुरी तरह सहम गया। पुलिस ने पीड़ित के बयानों के आधार पर आरोपी मौलवी जहांगीर के खिलाफ संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।