लुधियाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई:जवाहर नगर कैंप में छापा मारकर 80 गट्टू चाइना डोर बरामद,एक आरोपी गिरफ्तार
- Admin Admin
- Jan 11, 2026
लुधियाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई जवाहर नगर कैंप में छापा मारकर 80 गट्टू चाइना डोर बरामद एक आरोपी गिरफ्तार लुधियाना में प्लास्टिक और चाइना डोर के खिलाफ पुलिस का अभियान तेज हो गया है। थाना-5 की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जवाहर नगर कैंप इलाके में छापेमारी कर एक व्यक्ति को भारी मात्रा में चाइना डोर के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुशील कुमार निवासी जवाहर नगर कैंप के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए थाना-5 के हवलदार सुखविंदर सिंह ने बताया कि कल रात को पुलिस टीम गश्त के संबंध में मिड्ढा चौक के पास मौजूद थी। इसी दौरान सूचना मिली कि सुशील कुमार नाम का व्यक्ति सोनू काउंसलर के दफ्तर के पास अवैध रूप से प्लास्टिक डोर बेच रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने टीम के साथ इलाके की घेराबंदी कर रेड की। मौके से पकड़ी गई डोर पुलिस ने आरोपी सुशील कुमार को रंगे हाथों काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 80 गट्टू चाइना डोर बरामद हुए। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और सारा सामान जब्त कर लिया है। बीएनएस की धाराओं के तहत केस दर्ज आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 और 125 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी यह डोर कहाँ से लाया था और इसके मुख्य सप्लायर कौन हैं।



