नेशनल जूडो चैंपियनशिप में मानवी ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

लुधियाना| चंडीगढ़ में आयोजित 44 किलोग्राम भार वर्ग में कैडेट नेशनल जूडो चैंपियनशिप में मानवी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। उनकी इस बड़ी उपलब्धि पर पूरे खेल जगत और उनके कोच में हर्ष की लहर है। इस सफलता पर कोच परवीन ठाकुर, नितिन और सागर ने मानवी को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर वरिंदर सोनी, दीपिका, मनी, बीएसएफ के सुरेंद्र सिंह और जूडो खेल से जुड़े अन्य सभी प्रशंसकों ने भी मानवी को मुबारकबाद दी है। कोच परवीन ठाकुर ने अपने जूडो सेंटर के सभी जूडो खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने इस सफर में मानवी का साथ दिया।