लुधियाना | श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर मॉडल टाउन एक्सटेंशन स्थित गुरुद्वारा शहीद बाबा दीप सिंह में एक विशाल रक्तदान शिविर लगाया गया। भाई कन्हैया जी मिशन सेवा सोसाइटी की ओर से आयोजित 896वां कैंप का उद्घाटन मुख्य अतिथि ओंकार सिंह पाहवा ने किया। इस कैंप में अमनदीप सिंह बजाज, शुभम विश्वकर्मा, अशनीत सिंह मक्कड़, तरसीम सिंह और रमेश चंद सहित 135 से अधिक लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस मौके पर संत बाबा सुखबीर सिंह खालसा, माता विपनप्रीत कौर, केके बावा, जसवंत सिंह छापा, मनिंदर सिंह आहूजा, सुखविंदर सिंह लाली सरना और नवप्रीत सिंह बिंद्रा ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। तरविंदर सिंह, ऋषिपाल सिंह, बलदेव सिंह संधू, अमरजीत सिंह भट्टी, मनप्रीत सिंह बांगा, भूपिंदर सिंह भी उपस्थित थे।

