ओजस्वी अलंकार ने निगम कमिश्नर का चार्ज संभाला

लुधियाना| 2020 बैच के आईएएस अधिकारी ओजस्वी अलंकार ने सोमवार को नगर निगम लुधियाना के नए कमिश्नर के रूप में पदभार संभाल लिया। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन भी उनके साथ मौजूद रहे। पदभार संभालने के तुरंत बाद अलंकार ने जोन-डी कार्यालय में निगम की विभिन्न शाखाओं के अधिकारियों के साथ बैठक की और निर्देश दिए कि फील्ड में सक्रिय रहकर लोगों को पारदर्शी व बेहतर सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएं। -निगम जोन-डी में गूंजे मुर्दाबाद के नारे-पढ़ें पेज 6 पर