अवैध शराब की 36 बोतलों से साथ 1 गिरफ्तार किया

लुधियाना| थाना दुगरी की पुलिस ने अवैध शराब तस्कर को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए सब-इंस्पेक्टर अमोलक सिंह ने बताया कि 14 जून को वह अपनी पुलिस पार्टी के साथ चेकिंग के संबंध में इलाके में गश्त पर मौजूद थे। इसी दौरान उन्हें एक खास मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि एक व्यक्ति गांव दुगरी के नजदीक ईंटों वाले रोड पर स्थित एक खाली प्लॉट में अवैध शराब छिपाकर बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत बताए गए ठिकाने पर छापेमारी की। पुलिस ने मौके से आरोपी चरनजीत सिंह को काबू कर लिया। जब प्लॉट की तलाशी ली गई, तो आरोपी के पास से कुल 36 बोतलें अवैध शराब बरामद हुईं।