काठमांडू सम्मेलन में पीएयू की प्रो. डॉ. मनदीप शर्मा बनीं सर्वश्रेष्ठ विस्तार पेशेवर

लुधियाना| पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू) के विस्तार शिक्षा एवं संचार प्रबंधन विभाग में सहायक प्रोफेसर डॉ. मनदीप शर्मा को नेपाल के काठमांडू में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में सर्वश्रेष्ठ विस्तार पेशेवर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन कृषि-व्यवसाय पारितंत्र के रूपांतरण के लिए महिलाएं और युवा विषय पर हुआ, जिसका आयोजन नई दिल्ली स्थित सोसाइटी फॉर कम्युनिटी मोबिलाइजेशन फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट (मोबिलाइजेशन) ने किया। विभागाध्यक्ष डॉ. ऋतु मित्तल गुप्ता ने डॉ. शर्मा को इस उपलब्धि पर बधाई दी और कहा कि संकाय सदस्यों को पेशेवर विकास तथा वैश्विक स्तर पर अनुभव बढ़ाने के लिए ऐसे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए। पीएयू के कुलपति डॉ. सतबीर सिंह गोसल और कॉलेज ऑफ कम्युनिटी साइंस की डीन डॉ. किरण बैंस ने भी डॉ. शर्मा को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए शुभकामनाएं दीं।