पंजाब राज्यपाल का लुधियाना दौरा:AICMA अवार्ड्स' में बतौर मुख्य अतिथि करेंगे शिरकत, शहर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया आज औद्योगिक नगरी लुधियाना के दौरे पर हैं। महामहिम राज्यपाल आज लुधियाना के फिरोजपुर रोड स्थित मशहूर होटल पार्क प्लाजा' में आयोजित हो रहे एक भव्य समारोह में हिस्सा लेने पहुंचेगे दुपहर में काफिला पार्क प्लाजा होटल पहुंचेगा। वहां स्थानीय प्रशासन और आयोजकों द्वारा उनके भव्य स्वागत की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महामहिम राज्यपाल यहां आयोजित हो रहे '5वें AICMA अवार्ड्स सेरेमनी' में बतौर मुख्य अतिथि (Chief Guest) शामिल हो रहे हैं। इस प्रतिष्ठित अवार्ड समारोह में शहर के दिग्गज उद्योगपतियों के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी कई नामी और हाई-प्रोफाइल हस्तियां भी हिस्सा ले रही हैं। इस प्रतिष्ठित अवार्ड समारोह में उद्योग, व्यापार, समाज सेवा और कला जगत से जुड़ी कई नामी हस्तियां हिस्सा ले रही हैं। कार्यक्रम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी सफलता और काबिलियत का लोहा मनवाने वाले इन दिग्गजों को आज खुद राज्यपाल के हाथों विभिन्न श्रेणियों (Categories) के खास अवार्ड्स देकर सम्मानित किया जाएगा। इस सम्मान समारोह को लेकर पूरे शहर के बिजनेस और सोशल सर्कल्स में भारी उत्साह है। चप्पे-चप्पे पर नजर, पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील राज्यपाल के इस महत्वपूर्ण दौरे को देखते हुए लुधियाना पुलिस और स्थानीय प्रशासन पूरी तरह से 'अलर्ट मोड' पर आ गया है सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और पार्क प्लाजा होटल के आसपास के पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि को रोकने के लिए चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात है।पुलिस के आला अधिकारी खुद मौके पर मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्था की पल-पल की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।