लुधियाना में घर के बाहर मिला व्यक्ति का शव:चेहरे पर चोट के निशान,हत्या और हादसे के एंगल पर जांच कर रही पुलिस
- Admin Admin
- Jan 16, 2026
पंजाब के लुधियाना में आज सुबह एक घर के बाहर खून से लथपथ व्यक्ति का शव मिला है। सुबह जब घर के बाहर शव पड़ा देखा तो लोगों ने शोर मचाया। मृतक व्यक्ति की पत्नी ने पति का शव देख तुरंत पुलिस को सूचित किया। घटना स्थल पर थाना जमालपुर की पुलिस और चौकी मुंडियां की पुलिस जांच करने पहुंची। जानकारी मुताबिक चंडीगढ़ रोड प्पी कालोनी में आज सुबह एक घर के बाहर शव मिलने से हड़कंप मच गया। मरने वाले की नाम बाबू कांत है। उसके पत्नी और बेटी है। बाबू कांत के चेहरे पर चोट के निशान है। पुलिस इस मामले में हत्या और हादसा दोनों एंगलों पर जांच कर रही है। हम खबर को अपडेट कर रहे है



